जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

मध्य प्रदेश में ईदुज्जुहा (बकरीद) के अवकाश में संशोधन: अब 27 के बजाय 28 मई को रहेगी सरकारी छुट्टी

जबलपुर यश भारत । मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने आगामी ईदुज्जुहा (बकरीद) के त्योहार को लेकर सरकारी छुट्टी की तारीख में बड़ा बदलाव किया है। मंत्रालय (वल्लभ भवन) द्वारा सोमवार, 25 मई 2026 को जारी एक संशोधित अधिसूचना के अनुसार, पूर्व में बुधवार 27 मई 2026 को घोषित किए गए ईदुज्जुहा के सार्वजनिक अवकाश को अब निरस्त कर दिया गया है। इसके स्थान पर अब गुरुवार, 28 मई 2026 को प्रदेश भर में निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेन्ट्स एक्ट 1881 के तहत सामान्य एवं सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

अवर सचिव सचिन्द्र राव द्वारा जारी इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि बुधवार 27 मई 2026 को राज्य सरकार के समस्त कार्यालय निर्धारित समयानुसार सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। इस संशोधित आदेश की प्रति मुख्यमंत्री कार्यालय, राजभवन, उच्च न्यायालय, सभी विभागाध्यक्षों, जिला कलेक्टरों, रिजर्व बैंक सहित सभी मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों और शहर काजी को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button