कटनी

नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी गया जेल, मानवता को किया शर्मसार, रखवाला ही निकला दरिंदा

कटनी/रैपुरा, यशभारत। कटनी जिले से सटे रैपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम डोहली से एक दिल दहला देने वाली और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कलयुगी रखवाले ने ही विश्वास को तार तार करते हुए नाबालिग बालिका को अपनी हवस का शिकार बना डाला। मामले की शिकायत मिलते ही रैपुरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम डोहली की रहने वाली एक महिला किसी कोर्ट केस के सिलसिले में माननीय न्यायालय पवई गई हुई थी। महिला का खेत डोहली ग्राम के बसेटा नाला के पास स्थित है। न्यायालय जाने से पहले महिला ने अपने नाबालिग बच्चों और बालिका की सुरक्षा के लिए पास के ही खेत में उड़द की फसल लगाने वाले एक 40 वर्षीय व्यक्ति पर भरोसा जताया। महिला उस व्यक्ति को अपने बच्चों की देखभाल और रखवाली की जिम्मेदारी सौंपकर गई थी।
भरोसे का किया कत्ल
महिला के जाने के बाद आरोपी की नीयत डोल गई। उसने सुरक्षा करने के बजाय सूनेपन का फायदा उठाया और नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दे दिया। दरिंदगी का शिकार हुई पीडि़त नाबालिग बालिका ने हिम्मत दिखाई और घटना के बाद ग्रामीणों को अपने साथ हुई आपबीती सुनाई। इसके तुरंत बाद डायल 100 को फोन कर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही रैपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीडि़त पक्ष की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे जेल भेज दिया है।
क्षेत्रवासियों में आक्रोश
इस संवेदनशील और घिनौनी वारदात की खबर जैसे ही क्षेत्र में फैलीए लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। जिसने भी इस घटना को सुनाए उसने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की। ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है, जहां एक रक्षक ही भक्षक बन गया। स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ न्यायालय से सख्त से सख्त सजा दिए जाने की माँग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button