कटनीजबलपुरमध्य प्रदेश

भीषण गर्मी में बिजली विभाग की मनमानी, घंटों गुल रही सप्लाई से जनता बेहाल

शिकायतों के बावजूद नहीं पहुंचा अमला, लो वोल्टेज और फेस बंद होने से पानी संकट गहराया

भीषण गर्मी में बिजली विभाग की मनमानी, घंटों गुल रही सप्लाई से जनता बेहाल

शिकायतों के बावजूद नहीं पहुंचा अमला, लो वोल्टेज और फेस बंद होने से पानी संकट गहरायाScreenshot 20260522 102436 Google

कटनी, यशभारत। भीषण गर्मी के बीच विद्युत मंडल विभाग की लापरवाही और मनमानी से शहरवासी परेशान हैं। कभी मेंटेनेंस के नाम पर बिजली बंद कर दी जाती है तो कभी बिना आंधी-पानी के फाल्ट बताकर घंटों सप्लाई ठप कर दी जाती है।

कुठला क्षेत्र सहित शिवाजी नगर, वल्लभनगर, रचना नगर, नई बस्ती, गांधीगंज, नदीपार और लखेरा इलाके में बुधवार रात से बिजली व्यवस्था चरमराई रही। कई क्षेत्रों में लो वोल्टेज, एक फेस बंद और घंटों बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह 5 बजे से कुठला क्षेत्र की बिजली सप्लाई प्रभावित रही, लेकिन लगातार शिकायतों के बावजूद सुबह 11 बजे तक विभाग का कोई कर्मचारी सुधार कार्य के लिए मौके पर नहीं पहुंचा। इससे लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हुए और पानी की समस्या भी गंभीर हो गई।

रातभर उपभोक्ता हेल्पलाइन और सोशल मीडिया पर शिकायतें दर्ज कराते रहे। शिकायत नंबर जारी होने के बावजूद विभाग केवल आश्वासन देता नजर आया। नागरिकों का आरोप है कि हर रोज सैकड़ों शिकायतें दर्ज हो रही हैं, लेकिन विभाग स्थायी समाधान निकालने के बजाय टालमटोल की नीति अपना रहा है।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि हनुमान मंदिर के पास ट्रांसफार्मर से रात 2 बजे से एक फेस बंद पड़ा रहा, जिससे कई घरों की बिजली बाधित रही। वहीं कई इलाकों में वोल्टेज इतना कम हो गया कि पंखे-कूलर तक ठीक से नहीं चल पाए।

भीषण गर्मी में लगातार बिगड़ती बिजली व्यवस्था ने आम लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। अब जनता सवाल उठा रही है कि आखिर बिजली विभाग की लापरवाही पर कार्रवाई कब होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button