मध्य प्रदेशराज्य
बड़ी खबर : 15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ ट्रैप

रीवा । रीवा के खजुहा हल्का में लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी मनोज पाण्डेय को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी पटवारी ने किसान कमलेश पटेल से जमीन सीमांकन के बदले 15,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। 10,000 रुपये पहले लेने के बाद, बाकी के 5,000 रुपये लेते ही टीम ने उसे दबोच लिया। मामले की जांच जारी है।







