भोपालमध्य प्रदेश

पेपर लीक और धांधली से युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही भाजपा जीतू पटवारी नीट परीक्षा रद्द होने पर सरकार पर साधा निशाना, छात्र समस्याओं के लिए कांग्रेस बनाएगी कमेटी

पेपर लीक और धांधली से युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही भाजपा जीतू पटवारी

नीट परीक्षा रद्द होने पर सरकार पर साधा निशाना, छात्र समस्याओं के लिए कांग्रेस बनाएगी कमेटी

भोपाल यश भारत। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतूं पटवारी ने नीट परीक्षा रद्द होने के मामले में भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक की घटनाएं पहली बार नहीं हुई हैं बल्कि वर्ष 2017 से 2021 के बीच भी कई बार इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पटवारी ने आरोप लगाया कि परीक्षा में होने वाली धांधलियों के पीछे भाजपा से जुड़े लोगों की भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि मैन्युपुलेशन करना भाजपा की आदत बन चुकी है और देश के युवाओं के भविष्य को बेचने का काम किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है वहीं सबसे अधिक पेपर लीक के मामले सामने आए हैं। उन्होंने गुजरात में 14, हरियाणा में 5 से 7 और उत्तराखंड में 5 बार पेपर लीक होने का उल्लेख करते हुए मध्यप्रदेश के व्यापम घोटाले का भी जिक्र किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लगातार हो रही गड़बड़ियों से छात्र पढ़ाई से दूर हो रहे हैं और उनके भीतर हीन भावना पैदा की जा रही है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े अपराध की क्या सजा होनी चाहिए इसका निर्णय अभिभावकों को करना चाहिए। छात्रों की समस्याओं के लिए कांग्रेस बनाएगी कमेटी ,जीतू पटवारी ने घोषणा की कि कांग्रेस छात्रों की समस्याओं को लेकर एक विशेष कमेटी गठित कर रही है। इस कमेटी की घोषणा 16 मई को की जाएगी।केन बेतवा परियोजना को लेकर भी सरकार पर आरोप केन बेतवा लिंक परियोजना से विस्थापित आदिवासियों और ग्रामीणों के मुद्दे पर भी पटवारी ने सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्होंने विस्थापित आदिवासियों से मिलने का प्रयास किया तो उन पर केस दर्ज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि वहां 500 से अधिक पुलिस और वनकर्मियों की तैनाती की गई है तथा प्रशासन का अलग कार्यालय भी बनाया गया है। पटवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा का नया कार्यालय भी इसी परियोजना के बदले में बनवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रभावित आदिवासियों को न तो घर का उचित मुआवजा मिला और न ही पुनर्वास की व्यवस्था की गई। भाजपा न्याय की उम्मीद को खत्म कर रही है उन्होंने कहा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी विस्थापित आदिवासियों से मिलने जाएंगे और इसके लिए विस्तृत योजना तैयार की जाएगी। विधायक खरीदना बंद करे भाजपा,सोना खरीदने से जुड़े सवाल पर जीतू पटवारी ने तंज कसते हुए कहा कि यदि भाजपा विधायक खरीदना बंद कर देगी तो सारी व्यवस्था अपने आप सही हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button