भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में देश के पहले रेयर अर्थ एवं टाइटेनियम थीम पार्क का 9 मई को उद्घाटन

भोपाल में देश के पहले रेयर अर्थ एवं टाइटेनियम थीम पार्क का 9 मई को उद्घाटन

भोपाल यश भारत। राजधानी भोपाल में देश के पहले रेयर अर्थ एवं टाइटेनियम थीम पार्क की स्थापना की जा रही है। यह अत्याधुनिक पार्क परमाणु ऊर्जा विभाग के अंतर्गत कार्यरत इंडियन रेयर अर्थ्स लिमिटेड द्वारा विकसित किया गया है। पार्क का उद्घाटन 9 मई 2026 को परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष एवं परमाणु ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. अजीत के. मोहंती करेंगे। प्रयोगशाला से उत्पाद अवधारणा पर आधारित पार्क , यह रेयर अर्थ एवं टाइटेनियम थीम पार्क आरईटीटीपी वैज्ञानिक अनुसंधान और औद्योगिक विकास के बीच सेतु का कार्य करेगा। पार्क को प्रयोगशाला से उत्पाद की अवधारणा पर विकसित किया गया है जिसका उद्देश्य वैज्ञानिकों द्वारा विकसित अत्याधुनिक तकनीकों और नवाचारों को सीधे उद्योगों तक पहुंचाना है। पार्क में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र द्वारा विकसित तकनीकों और अनुसंधान आधारित उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा ताकि उनकी औद्योगिक उपयोगिता को बढ़ावा मिल सके। 3पी फ्रेमवर्क पर होगी कार्यप्रणाली , पार्क की पूरी कार्यप्रणाली 3पी फ्रेमवर्क पर आधारित होगी। प्रक्रिया के तहत दुर्लभ मृदा एवं टाइटेनियम क्षेत्र की आधुनिक तकनीकों और नवाचार आधारित उत्पादों का विकास एवं प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाले औद्योगिक मानकों की स्थापना कर तकनीकों की दक्षता और विश्वसनीयता सुनिश्चित की जाएगी। वहीं मानव संसाधन के अंतर्गत युवाओं और पेशेवरों के कौशल विकास तथा क्षमता निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सर्कुलर इकोनॉमी और रिसाइक्लिंग पर जोर , इस थीम पार्क में सर्कुलर इकोनॉमी और सतत विकास को भी विशेष महत्व दिया गया है। यहां नियोडिमियम और सेरियम जैसी महत्वपूर्ण धातुओं के उत्पादन से जुड़ी तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही पुराने और अनुपयोगी मैग्नेट्स को रिसाइकिल कर उनमें से दोबारा मूल्यवान तत्व निकालने की आधुनिक तकनीकों को भी विकसित किया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह पार्क खनिज संसाधनों के पुन उपयोग को बढ़ावा देगा और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता को मजबूत करेगा। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ दुर्लभ खनिजों के लिए अन्य देशों पर निर्भरता कम करने में भी मदद मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button