भोपालमध्य प्रदेश

भीषण गर्मी के बीच रेलकर्मियों को बांटे ORS पैकेट

भीषण गर्मी के बीच रेलकर्मियों को बांटे ORS पैकेट

भोपाल, यशभारत। भीषण गर्मी और हीटवेव के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भोपाल रेल मंडल द्वारा बीना स्टेशन और आसपास के सेक्शन में विशेष स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी के निर्देश पर चिकित्सा विभाग की टीम ने बीना स्टेशन, गार्ड-ड्राइवर लॉबी और रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे रेलकर्मियों को ORS पैकेट वितरित किए।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय डोगरा के नेतृत्व में कर्मचारियों को लू से बचाव के तरीके बताए गए और ड्यूटी के दौरान सिर ढककर रखने व पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई। इस पहल का उद्देश्य तपती धूप में काम करने वाले फील्ड स्टाफ को डिहाइड्रेशन से बचाना और सुरक्षित कार्य वातावरण उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button