खेलते समय गिरने से 6 साल की मासूम की मौत

खेलते समय गिरने से 6 साल की मासूम की मौत
भोपाल, यशभारत। राजधानी के अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र में खेल-खेल में गिरने से एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची की जान चली गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के अनुसार, अरेरा हिल्स थाना इलाके में रहने वाले अशफाक रहीम की 6 वर्षीय बेटी हिबा अपने घर के पास खेल रही थी। खेलते समय वह अचानक संतुलन बिगड़ने से गिर पड़ी, जिससे उसे गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। परिजन आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल ले गए, लेकिन गंभीर स्थिति के चलते इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती तौर पर यह एक दुर्घटना लग रही है, लेकिन मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।







