कटनी

बारदाना घोटाले पर 20 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं, ओबीसी महासभा ने दिया 24 घंटे में अल्टीमेटम

कटनी, यशभारत। ओबीसी महासभा ने घोटालेबाज खरीदी प्रभारी अनमोल दुबे और उसके संरक्षक पर प्रशासन की मेहरबानी की कड़ी निंदा की है। कांटी खरीदी केंद्र के 10 हजार बारदाना व्यापारी के यहां से जब्त होने और घोटाला उजागर हुए 20 दिन बीत जाने के बाद भी आज कार्रवाई नहीं हुई है। जिलाध्यक्ष डॉ बी के पटेल ने कहा कि तहसीलदार कटनी और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व विजयराघवगढ़ की स्पष्ट अनुशंसा के बाद भी जिला प्रशासन ने आंखें मूंद रखी हैं। खरीदी प्रभारी अनमोल दुबे, शेख सलीम और संरक्षक समिति प्रबंधक पर कार्रवाई नगण्य है। भ्रष्टाचार निरोधक टाइगर्स संस्थान ने विगत दिनों कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल एफआईआर और गिरफ्तारी की मांग की थी। जिस पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे साफ है कि जिले के सभी उपार्जन केंद्रों के अध्यक्ष होने के नाते प्रशासन भी भ्रष्टाचारियों को खुला संरक्षण दे रहे हैं। ओबीसी महासभा ने मांग की है कि 24 घंटे के अंदर अनमोल दुबे, शेख सलीम और समिति प्रबंधक पर एफअईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए। तीनों को तत्काल प्रभाव से ब्लैकलिस्ट कर पद से हटाया जाए। जब्त 10 हजार बारदाना का पंचनामा सार्वजनिक किया जाए। यदि 24 घंटे के अंदर कार्रवाई नहीं हुई तो ओबीसी महासभा कलेक्ट्रेट के सामने कलेक्टर का पुतला दहन कर उग्र विरोध प्रदर्शन करने बाध्य होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button