पेड़ से लटका मिला बाराती का शव : क्षेत्र में हड़कंप

सतना ।जिले के नागौद थाना क्षेत्र के चुरहाई सेमरवारा गांव में युवक का शव संदिग्ध हालत में पेड़ से फंदे पर झूलता मिला। मृतक की पहचान चकरा निवासी 22 वर्षीय गजेंद्र लोधी पुत्र महेंद्र लोधी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, चुरहाई सेमरवारा निवासी राजभान लोधी के घर रविवार रात बेटी की शादी थी। बारात चकरा गांव से आई थी, जिसमें गजेंद्र लोधी भी शामिल था।
बारातियों के मुताबिक, गजेंद्र को रविवार रात करीब 1 बजे तक शादी समारोह में देखा गया था। इसके बाद माना गया कि वह जनवासे में सोने चला गया होगा या अपने गांव लौट गया होगा। चकरा और चुरहाई गांव के बीच की दूरी लगभग 5 किलोमीटर है।
कुछ ग्रामीणों ने चुरहाई गांव के बगीचे में एक पेड़ पर गजेंद्र का शव फंदे से लटका देखा। सूचना मिलने पर नागौद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।







