जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

बरगी क्रूज हादसा: पीड़ित परिवारों से मिले राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, प्रशासनिक लापरवाही पर उठाए सवाल

जबलपुर, यशभारत

बरगी क्रूज हादसा: पीड़ित परिवारों से मिले राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, प्रशासनिक लापरवाही पर उठाए सवाल

जबलपुर, यशभारत। बरगी बांध क्रूज हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से शनिवार को राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने उनके निवास पहुंचकर मुलाकात की और गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया तथा हादसे में लापता लोगों की तलाश के लिए प्रशासन से विशेष प्रयास करने की मांग उठाई।

1777720825 WhatsApp Image 2026 05 02 at 12.17.07

कांग्रेस नेताओं के साथ सांसद तन्खा सबसे पहले सिविल लाइन क्षेत्र पहुंचे, इसके बाद खमरिया, बिलहरी, कोतवाली और हनुमानताल क्षेत्र में पीड़ित परिवारों के घर जाकर उनका दुख-दर्द साझा किया। परिजनों से बातचीत के दौरान कई परिवारों की दर्दनाक स्थिति सामने आई। किसी परिवार ने अपने पांच सदस्य खो दिए, तो किसी के तीन सदस्य हादसे का शिकार हो गए। वहीं कुछ परिवार अब भी अपने लापता परिजनों के मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि यह घटना बेहद हृदय विदारक है। तमिलनाडु के एक परिवार के पांच सदस्यों में से तीन अब तक लापता हैं, जिनकी तलाश तेज किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को गोताखोरों की संख्या बढ़ानी चाहिए और सर्च एरिया का दायरा विस्तृत करना चाहिए, ताकि लापता लोगों तक जल्द पहुंचा जा सके।

1777720840 WhatsApp Image 2026 05 02 at 14.18.19

उन्होंने आरोप लगाया कि हादसे के बाद राहत और बचाव कार्यों में अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई दे रही है। पीड़ित परिवारों का कहना है कि सरकार और प्रशासन द्वारा लापता लोगों को खोजने के लिए सार्थक प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।

विवेक तन्खा ने हादसे को गंभीर प्रशासनिक चूक बताते हुए कहा कि सेफ्टी प्लान पूरी तरह फेल नजर आया। खराब मौसम के बावजूद क्रूज संचालन किया गया, जबकि ऐसे हालात में संचालन पर रोक लगाई जानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा संसाधनों का भी अभाव दिखा, लाइफ जैकेट जैसी जरूरी सामग्री स्टोर रूम में पैक पड़ी रही, जो बेहद गंभीर लापरवाही है।

सांसद तन्खा ने मध्यप्रदेश सरकार और जबलपुर जिला प्रशासन से अपील की है कि बचाव कार्यों में तेजी लाई जाए और हादसे की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button