भोपालमध्य प्रदेश

शादी का झांसा देकर 6 साल तक युवती का शोषण, पुलिस ने दर्ज किया ज्यादती का मामला

शादी का झांसा देकर 6 साल तक युवती का शोषण, पुलिस ने दर्ज किया ज्यादती का मामला

​भोपाल, यशभारत। राजधानी के बजरिया थाना क्षेत्र में एक युवती को शादी का प्रलोभन देकर पिछले 6 वर्षों से उसका शारीरिक शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 21 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी रोहित विश्वकर्मा उसे वर्ष 2020 से अपनी बातों में फंसाकर लगातार ज्यादती कर रहा था। आरोपी ने युवती को शादी करने का भरोसा दिलाया था, जिसके चलते वह लंबे समय तक खामोश रही।

​शादी की बात पर आरोपी ने दिखाया असली चेहरा
जब पीड़िता ने आरोपी रोहित पर शादी करने के लिए दबाव बनाना शुरू किया, तो उसने विवाह करने से साफ इनकार कर दिया। आरोपी के मुकरने के बाद पीड़िता को अपने साथ हुए धोखे का अहसास हुआ, जिसके बाद उसने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। वही बजरिया थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी रोहित विश्वकर्मा के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button