भोपालमध्य प्रदेश

शादी से लौट रहे दंपती पर फायरिंग करने वाला बदमाश पिस्टल के साथ गिरफ्तार

शादी से लौट रहे दंपती पर फायरिंग करने वाला बदमाश पिस्टल के साथ गिरफ्तार

​भोपाल, यशभारत। राजधानी की ऐशबाग पुलिस ने शुक्रवार को खूंखार हिस्ट्रीशीटर गुराज उर्फ तारिक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले एक साल से फरार चल रहा था और उस पर पुलिस ने 5 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। गिरफ्तारी के वक्त वह सोनिया गांधी कॉलोनी में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में लोडेड पिस्टल लेकर घूम रहा था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फरारी के दौरान उसे किन लोगों ने पनाह दी थी और वह लोडेड पिस्टल कहाँ से लेकर आया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button