भोपालमध्य प्रदेश

नीलम पार्क के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

नीलम पार्क के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल, यशभारत। राजधानी के जहांगीराबाद थाना इलाके में स्थित नीलम पार्क के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू की।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 40 साल के आसपास बताई जा रही है। मौके पर तलाशी के दौरान मृतक के पास से कोई भी ऐसा दस्तावेज या पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके। आसपास के लोगों से पूछताछ के बावजूद अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

जहांगीराबाद थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस शहर के अन्य थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है और हुलिए के आधार पर मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button