मध्य प्रदेशराज्य

आधुनिक कृत्रिम अंग निर्माण यूनिट का लोकार्पण; अब दिल्ली-मुंबई जाने की जरूरत नहीं: डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल

रीवा । राजेन्द्र शुक्ल ने भारतीय रेडक्रास सोसायटी में आधुनिक कृत्रिम अंग निर्माण यूनिट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय रेडक्रास समिति ने सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करके रीवा का नाम रोशन किया है। समिति में कृत्रिम अंग निर्माण की आधुनिकतम उपकरणों से सज्जित कम्प्यूटराइज्ड यूनिट का शुभारंभ किया गया है। उन्होने कहा कि इस यूनिट से रीवा संभाग ही नहीं सागर संभाग जबलपुर संभाग तथा पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश के समीपवर्ती जिलों के दिव्यांगों को भी कृत्रिम अंग की सुविधा मिलेगी

 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस कार्य के लिए दिव्यांगों दिल्ली, मुम्बई, जयपुर जैसे शहरों को जाना पड़ता था वह सुविधा अब रीवा शहर में उपलब्ध हो गई है। दिव्यांगों के केल्याण के इस उत्कृष्ट कार्य के लिए समिति के चेयरमैन डॉ प्रभाकर चतुर्वेदी और उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है। उप मुख्यमंत्री ने समारोह में कृत्रिम अंग बनाने वाले इंजीनियर गौरव गुप्ता सहायक गौरव सिंह तथा सुरेन्द्र बढ़ई को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

 

उन्होंने कहा कि आधुनिक अंग निर्माण यूनिट से रीवा कृत्रिम अंग निर्माण का केन्द्र बनेगा। समारोह में रेडक्रास समिति के चेयरमैन डॉ प्रभाकर चतुर्वेदी ने कहा कि समिति पीड़ितों की सेवा के लिए लगातार प्रयास कर रही है। समारोह में भारतीय रेडक्रास समिति के उपाध्यक्ष जयंत खन्ना तथा एके खान सचिव राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, डॉ, विनोद श्रीवास्तव, रामायण गौतम, सिविल सर्जन डॉ. प्रतिभा मिश्रा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button