देश

रेलवे जीएम दिलीप कुमार सिंह ने किया जबलपुर-मानिकपुर रेल खंड का विंडो निरीक्षण, कटनी में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कटनी, यशभारत। पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह मंगलवार को जबलपुर से मानिकपुर रेल खंड के निरीक्षण पर निकले। विशेष रैक के माध्यम से ‘विंडो ट्रेलिंग’ निरीक्षण करते हुए जीएम दोपहर में कटनी पहुंचे, जहाँ उन्होंने रेलवे के सुरक्षा मानकों और परिचालन संबंधी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।

सुरक्षा और संचालन पर विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान जीएम ने ट्रैक की गुणवत्ता, सिग्नलिंग प्रणाली और ओएचई (OHE) लाइनों का बारीकी से अवलोकन किया। कटनी पहुंचने पर उन्होंने स्थानीय रेल अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की। उन्होंने ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी पहलुओं की जांच की साथ यात्री ट्रेनों के संचालन में देरी को कम करने और समय पालन में सुधार के निर्देश दिए। जारी विकास कार्यों की प्रगति और आगामी मानसून को देखते हुए तैयारियों पर चर्चा की।

अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

महाप्रबंधक ने फील्ड अधिकारियों और पर्यवेक्षकों से बातचीत करते हुए स्पष्ट किया कि रेल संचालन में ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाए। उन्होंने संरक्षा से जुड़े उपकरणों के रखरखाव और कर्मचारियों की कार्यकुशलता को बढ़ाने पर विशेष बल दिया। उल्लेखनीय है कि जबलपुर से मानिकपुर तक का यह विंडो निरीक्षण रेल खंड की वर्तमान स्थिति को समझने और यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया था। इस दौरान मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।IMG 20260421 WA0614 IMG 20260421 WA0611

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button