देश

उपभोक्ताओं के पास नहीं पहुंची गैस की टंकी   – मीनाल रेसीडेंसी में हुआ हंगामा, प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा 

उपभोक्ताओं के पास नहीं पहुंची गैस की टंकी  
– मीनाल रेसीडेंसी में हुआ हंगामा, प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा 
भोपाल, यशभारत। शहर के पॉश इलाकों में शुमार मीनाल रेसीडेंसी में स्थित एचपी गैस कंपनी के दफ्तर में बुधवार सुबह जमकर हंगामा हुआ। हंगामे की जानकारी लगने के बाद प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और लोगों से चर्चा की। लोगों का कहना था कि जो टंकी बुक की गई थी वो मिली ही नहीं है जबकि कंपनी के सिस्टम में यह बताया जा रहा है कि टंकी मिल गई है। परेशान उपभोक्तओं का कहना है कि इस संबंध में गैस एजेंसी संचालक की ओर कोई ठोस जवाब नहीं दिया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मीनाल के गेट नंबर एक स्थित फोनिकस एचपी एजेंसी का मामला है। यहां पर गैस टंकी डिलेवरी का मैसेज मिल रहा है, लेकिन टंकी नहीं मिली है। कंपनी के दफ्तर में भी यही अपडेट बताया जा रहा है कि टंकी की डिलेवरी हो चुकी है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में एजेंसी संचालक से चर्चा की जा रही है, लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button