जबलपुरमध्य प्रदेश

तीन दशक तक पत्रकारिता की दिशा तय करने वाले मोहन शशि नहीं रहे

अनेक सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भूमिका निभाई

जबलपुर, यश भारत । जबलपुर की पत्रकारिता में 70 से लेकर 90 के दशक तक सबसे चर्चित नाम रहे वरिष्ठ पत्रकार मोहन शशि का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से शहर सहित पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। मोहन शशि ने शहर की सामाजिक और धार्मिक खबरों को अखबार के पन्नों पर एक अलग पहचान दिलाई।

उस दौर में उन्होंने मिलन संस्था का निर्माण कर अनेक सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भूमिका निभाई। साथ ही भूले-बिसरे गीत कार्यक्रम के माध्यम से कई गायकों को मंच प्रदान किया। जिस समय वे पत्रकारिता के केंद्र में थे, उस दौरान छात्र राजनीति अपने चरम पर थी। नवभारत के नगर प्रतिनिधि के रूप में उन्होंने राजनीतिक पत्रकारिता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बहुत कम लोगों को यह जानकारी है कि वे विधानसभा का निर्दलीय चुनाव भी लड़ चुके थे। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार रानीताल मुक्तिधाम में संपन्न हुआ। उनका जाना शहर ही नहीं, पूरे पत्रकारिता जगत के लिए एक बड़ी क्षति है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button