भोपालमध्य प्रदेश

हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाला इनामी बदमाश गिरफ्तार

हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाला इनामी बदमाश गिरफ्तार

​32 मामलों का आरोपी सोहेल उर्फ दिलावर चढ़ा मंगलवारा पुलिस के हत्थे, अवैध हथियार बरामद

​भोपाल,यश भारत। राजधानी की मंगलवारा थाना पुलिस ने एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जिसने हाल ही में ऐशबाग क्षेत्र में हवाई फायर कर सनसनी फैला दी थी। आरोपी पर पुलिस उपायुक्त द्वारा 3 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक एयर पिस्टल और अवैध धारदार चाकू बरामद किया है।

​मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
थाना प्रभारी अजय कुमार सोनी के नेतृत्व में टीम जब वाहन चेकिंग पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक मंगलवारा डबल फाटक के पास रेलवे पटरी के पास किसी वारदात की नियत से खड़ा है। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर सोहेल उर्फ दिलावर उम्र 24 वर्ष को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक एयर पिस्टल और सात नग बारूद के नकली बाल्व सहित प्रतिबंधित चाकू मिला।

​पता बदल-बदल कर दे रहा था चकमा
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सोहेल मूल रूप से राहतगढ़, सागर का रहने वाला है, लेकिन गिरफ्तारी से बचने के लिए वह भोपाल में ठिकाने बदलता रहता था। वर्तमान में वह करोंद मंडी क्षेत्र में किराए से रह रहा था। आरोपी पर भोपाल के विभिन्न थानों और जीआरपी में चोरी, मारपीट और आर्म्स एक्ट जैसे करीब 32 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

​ऐशबाग में की थी फायरिंग
आरोपी ने स्वीकार किया कि 8 अप्रैल दोपहर उसने ऐशबाग थाना क्षेत्र के बाग उमराव दूल्हा में दहशत फैलाने के उद्देश्य से एयर पिस्टल से हवाई फायर किया था। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना शहर के सभी थानों को भेज दी गई है ताकि अन्य लंबित मामलों में उसकी संलिप्तता की जांच की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button