मध्य प्रदेशराज्य

ब्रेकिंग : 3 मासूम बेटियां बनी मां के कत्ल की चश्मदीद गवाह : जल्लाद पिता ने किया पत्नी का खौफनाक कत्ल

Table of Contents

 रीवा। जिले के सगरा थाना क्षेत्र में  घरेलू विवाद के चलते एक शराबी पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी आरोपी ने अपनी बड़ी बेटी के सामने हमला किया गंभीर रूप से घायल महिला ने संजय गांधी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

बेटी के सामने पेट और गले पर मारे चाकू

सगरा क्षेत्र निवासी दीपक मिश्रा ने मंगलवार देर रात शराब के नशे में अपनी पत्नी शिखा मिश्रा पर चाकू से हमला किया आरोपी ने चाकू से पत्नी के पेट और गले पर कई बार किया जिससे वह लुहलुहान होकर गिर पड़ी। घटना के समय उनकी बड़ी बेटी दिशा भी मौके पर मौजूद थी और उसने अपनी आंखों के सामने मां पर यह हमला होते देखा।

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत आरोपी फरार

वारदात के बाद गंभीर रूप से घायल शिखा मिश्रा को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से आरोपी पति दीपक मिश्रा मौके से फरार है प्रारंभिक जांच में वारदात का कारण घरेलू विवाद और शराब का नशा बताया जा रहा है सगरा थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जहां शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

एसडीओपी ने कहा आरोपी के अवैध संबंध थे

एसडीओपी उदित मिश्रा ने बताया कि परिजनों के अनुसार आरोपी के एक अन्य महिला के साथ अवैध संबंध होने की बात सामने आई है। इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था बताया जा रहा है कि यह संबंध पारिवारिक कलह की बड़ी वजह बना हुआ था। और इसी को लेकर घर में तनाव रहता था वही पत्नी के इंस्टाग्राम चलाने को लेकर भी आरोपी नाराज रहता था जिसको लेकर कई बार दोनों के बीच कहा सुनी हुई थी प्रारंभिक जांच में इन दोनों पहलुओ अवैध संबंध और सोशल मीडिया को लेकर विवाद को घटना की प्राथमिक वजह माना जा रहा है फिलहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button