भोपालमध्य प्रदेश

प्रदेश में इस बार 80 लाख टन गेहूं खरीदेगी सरकार, बजट की कोई कमी नहीं: मंत्री उदय प्रताप सिंह

प्रदेश में इस बार 80 लाख टन गेहूं खरीदेगी सरकार, बजट की कोई कमी नहीं: मंत्री उदय प्रताप सिंह

भोपाल, यशभारत। प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने गेहूं उपार्जन और आगामी सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर सरकार का पक्ष रखा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मोहन यादव सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उपार्जन की प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

पिछले साल से अधिक खरीदी का लक्ष्य
मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष प्रदेश में लगभग 77 लाख टन गेहूं की खरीदी की गई थी। इस बार केंद्र सरकार के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने इस लक्ष्य को बढ़ाकर 80 लाख टन कर दिया है। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य केवल खरीदी करना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि किसानों को उनकी उपज का भुगतान समय पर मिले। सरकार इस दिशा में पूरी तत्परता से काम कर रही है।

विपक्ष को दी नसीहत: अपने संगठन पर ध्यान दे कांग्रेस
कांग्रेस द्वारा प्रदेश में किए जा रहे किसान आंदोलन पर निशाना साधते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि विपक्ष के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को किसानों की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार निरंतर किसान हितैषी निर्णय ले रही है। मंत्री ने कटाक्ष करते हुए कहा, “बेहतर होगा कि कांग्रेस अपने गिरते संगठन पर ध्यान दे, किसानों के लिए सरकार पर्याप्त काम कर रही है।

सिंहस्थ की तैयारियों पर बड़ा अपडेट
उज्जैन में होने वाले आगामी सिंहस्थ को लेकर मंत्री सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में उच्च स्तरीय बैठक संपन्न हुई है। बैठक के मुख्य बिंदु निम्नलिखित रहे:

डेडलाइन से पहले काम: सिंहस्थ से जुड़े सभी विकास कार्य और तैयारियां निर्धारित समय सीमा (डेडलाइन) से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

बजट का खुला प्रावधान: सरकार ने स्पष्ट किया है कि भव्य आयोजन के लिए बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
बेहतर प्रबंधन: श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए सरकार एक विस्तृत कार्ययोजना पर काम कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button