देशमध्य प्रदेश

बड़वानी में 3.6 तीव्रता का भूकंप, दो मिनट तक हिले घर—लोगों में दहशत

केंद्र अंजड़ थाना क्षेत्र के ग्राम मोहिपुरा (नर्मदा क्षेत्र) में रहा

बड़वानी। बड़वानी जिले में बुधवार दोपहर 12:48 बजे 3.6 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। इसका केंद्र अंजड़ थाना क्षेत्र के ग्राम मोहिपुरा (नर्मदा क्षेत्र) में बताया गया है। भूकंप के झटके लगभग दो मिनट तक महसूस किए गए, जिससे घरों में रखे बर्तन और पंखे हिलने लगे। अचानक हुए कंपन से घबराकर लोग घरों से बाहर निकल आए और कुछ समय तक दहशत का माहौल बना रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई। हालांकि शुरुआत में प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन बाद में स्पष्ट किया गया कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है।

यह घटना क्षेत्र के लिए अप्रत्याशित रही, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना, लेकिन किसी नुकसान के अभाव में लोगों ने राहत की सांस ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button