मध्य प्रदेशराज्य

भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक-युवती की मौत

Table of Contents

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाइवे 44 पर बंडोल ग्राम के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार महिला-पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब महिला पुरुष दोनों मोटरसाइकिल से बंडोल बाईपास के ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार महिला पुरुष की जमीन पर गिर गए,सिर,हाथ,पैर व शरीर के अन्य अंगों में चोट आएं से उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतकों के नाम तरुणा पति शेषराव दामें उम्र 40 वर्ष,प्रफुल पति रविशंकर ठाकरे उम्र 22 वर्ष है।

हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

छपारा थाना प्रभारी मनोज जंघेला ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची थी। प्रारंभिक जांच में महिला और व्यक्ति की मौत होने की पुष्टि हुई है। मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और अज्ञात वाहन की तलाश के साथ ही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि आरोपी वाहन चालक का पता लगाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button