ग्वालियर । ग्वालियर में एक सुसाइड केस ने एक नया मोड़ लाकर सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया… दरअसल एक युवक की मौत हो गई। जांच के दौरान पुलिस ने भी यह माना कि युवक ने सुसाइड किया लेकिन बाद में जब पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ तो पुलिस ने जांच तेज कर दी जिसमें यह खुलासा हुआ कि पिता ,भाई ने मिलकर ही युवक को मौत के घाट उतार दिया था l एक महीने तक पुलिस को सुसाइड लगने वाला मामला हत्या के रूप में सामने आया। 27 वर्षीय रिंकू यादव की हत्या उसके पिता राजू यादव और भाई गौरव यादव ने की।
बताया जा रहा है कि पिता ने रिंकू का गला घोंटा और भाई ने उसके हाथ पकड़े रखा। पिता तब तक गला दबाए रहा, जब तक रिंकू की आखिरी सांस नहीं निकली। हत्या के बाद आत्महत्या दिखाने के लिए बेटे के शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया।
झांसी रोड थाना पुलिस को 4 मार्च की सुबह पिता राजू यादव और गौरव यादव ने बताया कि उसका भाई रिंकू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। उसी दिन अंतिम संस्कार हुआ। पुलिस ने इस दौरान इसे सुसाइड माना और हत्या की संभावना पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन पीएम रिपोर्ट में पूरा खुलासा कर दिया और उसके बाद पिता ने भी बात कबूल करते हुए पुलिस को बताया कि शराब के नशे के कारण वह पत्नी से मारपीट करता था इन्हीं हरकतों के कारण उसने अपने बेटे को मौत के घाट उतार दिया।
Back to top button