भोपालमध्य प्रदेश

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर कारोबारी से 18.55 लाख की ठगी

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर कारोबारी से 18.55 लाख की ठगी

– जालसाजों ने फर्जी ऐप के जरिए दिया 50 लाख के मुनाफे का झांसा

भोपाल, यशभारत। राजधानी के पॉश इलाके चूनाभट्टी में साइबर जालसाजों ने एक बिजनेसमैन को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर अपना शिकार बनाया है। आरोपियों ने पीड़ित को एक फर्जी मोबाइल ऐप के जरिए करीब 18.55 लाख रुपए का चूना लगा दिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, चाणक्यपुरी निवासी ललित नामदेव को अज्ञात आरोपियों ने शेयर मार्केट में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का लालच दिया था। इसके लिए आरोपियों ने पीड़ित को एक फर्जी ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड कराया। आरोपियों और पीड़ित के बीच डील हुई थी कि कुल प्रॉफिट का 15 प्रतिशत हिस्सा कमीशन के तौर पर आरोपियों को दिया जाएगा।

ऐसे फंसाया ठगी के जाल में:

दिखाया फर्जी प्रॉफिट: ऐप पर निवेश के बाद पीड़ित को दिखाया गया कि उनका प्रॉफिट बढ़कर 50 लाख रुपए हो गया है।

विड्रॉल के नाम पर शर्त: जब पीड़ित ने रकम निकालनी चाही, तो कथित कस्टमर केयर ने 25 प्रतिशत अतिरिक्त राशि जमा करने की शर्त रख दी।

एनओसी के नाम पर वसूली: जालसाजों ने एनओसी दिलाने के नाम पर भी किस्तों में पैसे जमा कराए।

रकम ऐंठकर हुए फरार

ललित नामदेव ने जब कुल 18 लाख 55 हजार 535 रुपए जमा कर दिए, उसके बाद आरोपियों ने उनसे संपर्क तोड़ दिया। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि मामला शुरू में जीरो पर कायम हुआ था, जिसे अब संबंधित थाने भेजकर जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button