जबलपुरमध्य प्रदेश

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में NSUI ने भोंपू बजाकर किया प्रदर्शन,कुलपति के खिलाफ नारेबाजी

बजट बैठक के दौरान छात्रों ने किया विरोध

जबलपुर,यशभारत। NSUI के कार्यकर्ताओं ने जबलपुर स्थित रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में बजट बैठक के दौरान जोरदार हंगामा किया। छात्रों ने विश्वविद्यालय गेट से लेकर बैठक स्थल तक विरोध प्रदर्शन करते हुए कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान “कुलपति को हटाया जाए” और “कुलपति मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाए गए। आक्रोशित छात्र बैठक कक्ष तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन मौके पर तैनात पुलिस बल ने उन्हें मुख्य द्वार पर ही रोक दिया। इसके बावजूद कुछ छात्र दूसरे प्रवेश द्वार से परिसर में दाखिल हो गए, जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।

बैठक में मौजूद लखन घनघोरिया ने छात्रों को समझाइश देते हुए कहा कि बैठक का उद्देश्य उनकी समस्याओं और मांगों पर चर्चा करना ही है। उनके आश्वासन के बाद छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। वहीं, NSUI के जिला अध्यक्ष सचिन रजक ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि छात्रों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं। कंप्यूटर, पढ़ाई से जुड़े संसाधन और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की कमी के कारण छात्र परेशान हैं। लगातार विरोध के बावजूद प्रशासन और कुलपति द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने भोंपू बजाकर भी अपनी आवाज बुलंद की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button