जबलपुर
चुनाव ड्यूटी के वक्त सहायक उपनिरीक्षक मुरारी दुबे को ब्रेन हेमरेज, हालत चिंताजनक

जबलपुर यश भारत।अशोकनगर लोकसभा चुनाव की ड्यूटी से लौटते समय सहायक उपनिरीक्षक मुरारी दुबे को ब्रेन हेमरेज हो गया।इलाज के लिए मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया ।जबलपुर पुलिस में माढ़ोताल में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक मुरारी दुबे को अशोक नगर लोक सभा चुनाव में ड्यूटी के लिए भेजा गया था उन्हें अचानक चक्कर आया और वह बेहोश हो गए ।उन्हें तत्काल सीधे मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया ,यहां सिटी स्कैन के बाद चिकित्सकों ने बताया कि ब्रेन हेमरेज हो गया है। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है ।मुरारी दुबे की हालत को देखने शहर के कई पुलिस अधिकारी पहुंचे चुनाव के दौरान जबलपुर में इसके पहले भी मतदान कर्मी बीमारी से परेशान हुए हैं