जबलपुरमध्य प्रदेश
नगर निगम में अधीक्षक यंत्री रहे अजय शर्मा का निधन
अंतिम यात्रा आज 4 बजे ग्वारीघाट के लिए प्रस्थान करेगी

- नगर निगम में अधीक्षक यंत्री रहे अजय शर्मा का निधन
जबलपुर, यश भारत। नगर निगम के अधीक्षक यंत्री रहे अजय शर्मा का निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा उनके निज निवास से दोपहर 4 बजे ग्वारीघाट के लिए प्रस्थान करेगी। - वे लंबे समय तक नगर निगम में अपनी सेवाएं देते रहे और कई वर्षों तक अधीक्षक पद के अंतर्गत कार्यरत अजय शर्मा के निधन से उनके परिवार में शोक की लहर है। वहीं नगर निगम के कर्मचारी और अधिकारियों के लिए भी यह एक बड़ी क्षति मानी जा रही है। उनके सरल स्वभाव और कार्य के प्रति समर्पण को सहकर्मी हमेशा याद करेंगे







