भोपालमध्य प्रदेश

कार से 54 लीटर अवैध शराब जब्त, रायसेन का तस्कर गिरफ्तार

कार से 54 लीटर अवैध शराब जब्त, रायसेन का तस्कर गिरफ्तार

भोपाल,यशभारत। राजधानी की निशातपुरा पुलिस ने घेराबंदी कर एक सफेद रंग की सिडान कार से भारी मात्रा में अवैध देशी और अंग्रेजी शराब जब्त की है। मामले में रायसेन निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिससे पूछताछ जारी है।
निशातपुरा थाना प्रभारी मनोज पटवा ने बताया कि पुलिस की मोबाइल पेट्रोलिंग टीम को सूचना मिली कि आयशा मस्जिद के पास कच्चे रास्ते पर एक सफेद रंग की कार में अवैध शराब की खेप लेकर एक व्यक्ति किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर कार चालक अखिलेश कुमार आर्य (29), निवासी जिला रायसेन को हिरासत में ले लिया।

कार की डिक्की से बरामद हुई 6 पेटियां पुलिस ने जब कार की डिक्की की तलाशी ली, तो उसमें कुल 6 पेटियां अवैध शराब बरामद हुईं। इनमें 5 पेटियां देशी मदिरा मसाला और 1 पेटी अंग्रेजी रम (मैकडावल नं. 1) शामिल थी। कुल 54 लीटर शराब की बाजार मूल्य करीब 35,116 रुपये आंकी गई है। आरोपी शराब परिवहन से संबंधित कोई भी वैध लाइसेंस या दस्तावेज पेश नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने शराब और करीब 2 लाख रुपये कीमत की कार को विधिवत जब्त कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अब इस बात की तस्दीक कर रही है कि आरोपी इतनी भारी मात्रा में शराब कहाँ से लाया था और शहर में इसे किसे सप्लाई किया जाना था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button