देश

भारी गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी: सेंसेक्स 1500 अंक उछला, निफ्टी 22,900 के करीब

आईटी, बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी

मुंबई, यशभारत। सोमवार की बड़ी गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को शानदार रिकवरी दिखाई। सेंसेक्स में 1,500 अंकों से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई, जबकि निफ्टी 22,900 के करीब पहुंच गया।

बाजार में इस उछाल की मुख्य वजह वैश्विक तनाव में आई नरमी मानी जा रही है। खासतौर पर अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई फिलहाल टालने के संकेत से निवेशकों का भरोसा लौटा है। इसके चलते कच्चे तेल की कीमतों में भी गिरावट आई और बाजार में खरीदारी बढ़ी।

आईटी, बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। साथ ही एशियाई बाजारों में भी सकारात्मक रुख रहा, जिससे भारतीय बाजार को समर्थन मिला।

गिफ्ट निफ्टी में भी 3% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई, जो बाजार के मजबूत संकेत दे रही है। इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 1,836 अंक और निफ्टी 601 अंक गिरकर बंद हुए थे।

विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक हालात में सुधार के संकेत मिलने पर बाजार में आगे भी उतार-चढ़ाव के बीच तेजी का रुख बना रह सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button