विदेश

मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर: ईरान बोला- मुआवजा और प्रतिबंध हटे बिना नहीं रुकेगी जंग

ईरान में हमलों के बीच राहत और बचाव कार्य भी जारी

तेहरान। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने साफ कर दिया है कि जब तक उसे हुए नुकसान का मुआवजा नहीं मिलता और सभी आर्थिक प्रतिबंध नहीं हटाए जाते, तब तक जंग जारी रहेगी। ईरान ने अमेरिका से भविष्य में दखल न देने की गारंटी भी मांगी है।

ईरान के वरिष्ठ सैन्य सलाहकार मोहसिन रजेई ने कहा कि देश पूरी ताकत से सैन्य अभियान चला रहा है और नेतृत्व स्थिति को मजबूती से संभाल रहा है। उन्होंने दावा किया कि यह युद्ध एक हफ्ते में खत्म हो सकता था, लेकिन इजराइल के कारण यह लंबा खिंच गया।

इस बीच, ईरान ने अपनी सैन्य ताकत दिखाते हुए भूमिगत मिसाइल ठिकानों का वीडियो भी जारी किया है। वहीं इजराइल की सेना के अनुसार, ईरान ने हाइफा के पास मिसाइल हमला किया, जिससे कुछ इमारतों को नुकसान पहुंचा, हालांकि कोई बड़ा जनहानि नहीं हुई।

ईरान में हमलों के बीच राहत और बचाव कार्य भी जारी हैं। तेहरान में मलबे में फंसे एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिसका वीडियो सामने आया है।

दूसरी ओर, अमेरिका के टेक्सास स्थित पोर्ट आर्थर में एक बड़ी तेल रिफाइनरी में विस्फोट के बाद आग लग गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि सभी कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

पूरे घटनाक्रम के बीच वैश्विक स्तर पर तनाव बना हुआ है और हालात पर दुनिया की नजरें टिकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button