दमोह। थाना देहात क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हथना में हुई अंधी हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं एक विधिविरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया है।
घटना का विवरण
दिनांक 04 मार्च 2026 को होली के दिन शाम 6:30 बजे से रात 9:00 बजे के बीच ग्राम हथना के लाल टोरिया बालाकोट रोड के पास चंदू रैकवार (पिता मलखान रैकवार) की अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना मृतक के भाई मोहन रैकवार द्वारा पुलिस को दी गई, जिस पर थाना दमोह देहात में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पता चला कि घटना के समय कुछ लोग होली मनाते हुए राहगीरों के कपड़े फाड़ रहे थे। इसके बाद पुलिस ने आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले, संदेहियों से पूछताछ की और साइबर सेल व मुखबिर तंत्र की मदद ली। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।
गिरफ्तार आरोपी
शिवम विश्वकर्मा (21)
पप्पू आदिवासी (19)
अरविंद चढार (24)
अभय शुक्ला (20)
लकी यादव (22)
साथ ही एक नाबालिग को भी अभिरक्षा में लिया गया है।
Back to top button