कटनी
खेत में पड़ी देशी गन से गोली लगने से 14 वर्षीय बालक घायल, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज, शाहनगर थाना क्षेत्र के सुडोर गांव में घटना से सनसनी

कटनी, यश भारत। शाहनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सुडोर में आज शाम गोली लगने से 14 वर्षीय बालक बुरी तरह घायल हो गया। उसे गंभीर अवस्था में कटनी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सुडोर निवासी 14 वर्षीय लक्ष्य चौधरी पिता श्री कुमार चौधरी आज शाम अपने खेत में घूम रहा था तभी उसे वहां एक देशीगन पड़ी हुई मिली। उसने उसे गन को उठाया और चलाने लगा, तभी धोखे से उसके हाथ से गोली चल गई, जो उसके पेट में लग गई। इस घटना में वह बुरी तरह घायल हो गया है। बाद में परिजनों को सूचना मिलने पर घायल बालक को तत्काल उपचार के लिए कटनी जिला चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उसे बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है।






