जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

यूक्रेन में फंसे ऑसिफ रजा अंसारी जबलपुर पहुंचे:केंद्र सरकार के प्रयासों को सराहा

जबलपुर, यशभारत। यूक्रेन में फंसे जबलपुर के अधारताल रामनगर निवासी आशिक अली अंसारी के पुत्र आसिफ रजा अंसारी शुक्रवार सुबह फ्लाइट द्वारा जबलपुर पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यूक्रेन से अब तक जबलपुर की दो बेटी सुवि गुप्ता, काश्वी तारे के बाद रजा अंसारी तीसरे हैं, जो सकुशल लौटे हैं। दो बेटियां रिया पाठक और इशिता ठाकुर रास्ते में हैं।

यूक्रेन में युद्ध के संकट के बाद से जैसे इनकी जानकारी प्राप्त हुई, उन्होंने तत्काल विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास से संपर्क स्थापित कर इनकी भारत वापसी के लिए प्रयास शुरू कर दिया।  गुरुवार की रात 3 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर रिसीव कराया और अगली फ्लाइट से उसके जबलपुर लाने की व्यवस्था की। शुक्रवार सुबह 10 बजे आसिफ जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचे जहां से उन्हे घर तक भिजवाने का प्रबंध भी किया गया।

यूक्रेन के लोग भी बार्डर पार कराने में कर रहे मदद

छात्र आसिफ ने बताया कि यूक्रेन के हालात अब और भी अधिक बिगड़ गए है और वहां फंसे लोग अब ज्यादा घबरा रहे है। पर अच्छी बात है कि वहां के यूक्रेनी लोग भी हम लोगो को बॉर्डर पार कराने में मदद कर रहे है। बार्डर के बाद हमारी सरकार औए इंडियन एम्बेसी पूरा सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन से दिल्ली और दिल्ली से जबलपुर तक आने में लगातार  हमारी चिंता की और पल पल की खबर लेते रहे। उनकी मदद और सरकार के प्रयासों से मैं अपने घर पहुंचा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu