जबलपुरमध्य प्रदेश
एआरटीओ संतोष पॉल के घर में रेड के बाद होगी आगे की कार्रवाई : ईओडब्लयू खंगालेगी दस्तावेज

जबलपुर। परिवहन विभाग के जबलपुर दफ्तर के एआरटीओ संतोष पॉल के जबलपुर स्थित घर में ईओडब्ल्यू की छापामार कार्रवाई पूरी हो गई हैं। इस दौरान करीब 10 हजार वर्गफ ीट के महल जैसे मकान में ऐश-ओ-आराम के तमाम इंतजाम मिले हैं। लेकिन फिलहाल ईओडब्ल्यू की कार्रवाई में ब्रेक लग गया है। लगातार कार्रवाई के दौरान जागते रहे के चलते अब आगे की कार्रवाई सोमवार से होगी।
जानकारी के मुताबिक एआरटीओ संतोष पॉल के घर में ईओडब्ल्यू की 30 सदस्यीय टीम ने 17 अगस्त 2022 की देर रात छापामार कार्रवाई की। जिसमें टीम को करोड़ों की प्रॉपर्टी के दस्तावेज, आलीशान बंगले और 16 लाख रुपये कैश मिला है। लेकिन इसके बाद ईओडब्ल्यू की टीम ने फिलहाल कार्रवाई पर ब्रेक लगा दिया है। आगे की कार्रवाई में अहम जानकारियां मिलने की संभावना है।







