भोपाल

महिला पुलिस अधिकारियों की उपलब्धियों पर सेमिनार, उत्कृष्ट विवेचना के लिए सम्मान 

महिला पुलिस अधिकारियों की उपलब्धियों पर सेमिनार, उत्कृष्ट विवेचना के लिए सम्मान
भोपाल, यश भारत । महिला सुरक्षा शाखा पुलिस मुख्यालय द्वारा नवीन पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में महिला पुलिस अधिकारियों की उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण एवं सम्मान विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से लेकर प्रधान आरक्षक स्तर तक की 95 महिला पुलिस अधिकारी शामिल हुईं। सेमिनार के दौरान महिला अधिकारियों ने अपने द्वारा विवेचित महत्वपूर्ण प्रकरणों के अनुभव साझा किए। प्रस्तुतियों में विवेचना के दौरान सामने आई चुनौतियां, साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया, अनुसंधान की रणनीतियां और न्यायालय की टिप्पणियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इन प्रस्तुतियों के आधार पर निर्धारित मानकों के अनुसार विवेचनाओं का मूल्यांकन भी किया गया।समापन अवसर पर विशेष पुलिस महानिदेशक (महिला सुरक्षा) अनिल कुमार ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अधिकारियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि महिला अधिकारियों को अपने प्रकरणों और न्यायालयीन निर्णयों का गहन अध्ययन कर उनसे मिले अनुभवों को भविष्य की विवेचना में शामिल करना चाहिए, जिससे अनुसंधान की गुणवत्ता और मजबूत हो सके। मूल्यांकन के आधार पर उत्कृष्ट विवेचना के लिए प्रथम पुरस्कार उपनिरीक्षक लक्ष्मी बागरी (मैहर), द्वितीय पुरस्कार उपनिरीक्षक मोनिका गौर (नर्मदापुरम) और तृतीय पुरस्कार उपनिरीक्षक अंजली श्रीवास्तव (इंदौर) को प्रदान किया गया। वहीं उत्कृष्ट कार्य के लिए उपनिरीक्षक वीणा विश्वकर्मा (टीकमगढ़) को प्रथम पुरस्कार मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button