दमोह। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा एक अनूठी पहल करते हुए विशेष जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई की खास बात यह रही कि इसमें शिकायतें सुनने और उनका निराकरण करने के लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी महिलाएं थीं।
इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को प्रशासनिक जिम्मेदारियों में आगे बढ़ाना और उन्हें सशक्त बनाना है। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने अपनी समस्याएं और शिकायतें अधिकारियों के सामने रखीं, जिनका समाधान करने का आश्वासन दिया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि महिलाएं प्रशासनिक और सामाजिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सक्षम हैं। यह पहल महिलाओं के विकास और उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण मानी जा रही है।
Back to top button