विदेश

ईरान में फिर आया भूकंप, जंग के बीच परमाणु परीक्षण की अटकलें तेज

जान-माल के नुकसान की खबर नहीं

तेहरान। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार ईरान के तटीय शहर बंदर अब्बास के पश्चिमी क्षेत्र में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 दर्ज की गई। भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई, हालांकि किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

बताया जा रहा है कि पिछले चार दिनों में यह दूसरा भूकंप है। इससे पहले आए भूकंप की तीव्रता 4.3 दर्ज की गई थी। लगातार आ रहे झटकों के कारण क्षेत्र में लोगों के बीच चिंता का माहौल बना हुआ है।

ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच बढ़े तनाव के बीच आए इन भूकंपों को लेकर नई चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। कुछ विश्लेषक इसे प्राकृतिक घटना बता रहे हैं, जबकि कुछ विशेषज्ञों ने परमाणु परीक्षण की आशंका भी जताई है। हालांकि इस संबंध में किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) की फरवरी 2026 की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के पास करीब 440 किलोग्राम यूरेनियम का भंडार है, जिसे 60 प्रतिशत तक संवर्धित किया गया है। परमाणु हथियार बनाने के लिए 90 प्रतिशत संवर्धन की आवश्यकता होती है, जिसे लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button