यश भारत ब्रेकिंग -देर रात इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका

जबलपुर,यशभारत। शहर में देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग लगने की घटना सामने आई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रानीताल के आगे सकेत नर्सिंग होम के सामने स्थित सचिन इलेक्ट्रॉनिक दुकान में शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक आग लग गई।बताया जा रहा है कि देर रात दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को बुलाया गया।मौके पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां पहुंचकर लगातार आग बुझाने का कार्य कर रही हैं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत की।घटना स्थल पर मदन महल थाना पुलिस और यादव कॉलोनी चौकी का पुलिस बल भी मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।आग से दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान को काफी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल दमकल विभाग द्वारा आग बुझाने का काम जारी है।
खबर आगे अपडेट की जा रही है







