कटनीमध्य प्रदेश

एपस्टिन फाइल में केंद्रीय मंत्री का नाम आने के बाद महिला कांग्रेस ने की इस्तीफे की मांग, राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कटनी, यशभारत। एपस्टिन फाइल में बीजेपी सरकार के केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का नाम आने पर उनसे इस्तीफा लेने और उन्हें सजा देने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस ने आज कलेक्टर कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि हाल ही में एपस्टीन फाइलें, लाखों दस्तावेजों, वीडियो, छवियों और ईमेल का एक आंशिक रूप से जारी किया गया संग्रह है, जिसमें अमेरिकी फाइनेंसर और दोषी बाल यौन अपराधी जेफरी एपस्टिन की गतिविधियों का विवरण दिया गया है, जिसमें सार्वजनिक हस्तियों के साथ ही तात्कालिक सत्ता में पदासीन राजनेताओं के नाम भी शामिल है, इसी क्रम में भाजपा सरकार में पदासीन केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का नाम भी शामिल है। जो न केवल भारत देश की छवि को धूमिल करता है, बल्कि देश की जनता के मन में असुरक्षा की भावना भी पैदा करता है। इस तरीके के घ्रणित अपराधों में एक संवैधानिक पद में बैठे मंत्री का नाम आना बेहद दुखद और चिंताजनक है। एपस्टिन फाइल में न केवल नाबालिक बच्चियों के साथ यौन शोषण के मामले हैं बल्कि उन्हें क्रूरता की हद तक प्रताड़ित करने का जिक्र भी किया गया है। भारतीय समाज में इस तरीके से क्रूर कृत्यों में शामिल व्यक्तियों का सत्ता के महत्वपूर्ण पदों में बैठना बेहद दुखद है, जिसका कटनी महिला कांग्रेस ने विरोध किया है। महिला कांग्रेस की।मांग है कि हरदीप पुरी को न केवल उनके पद से हटाया जाए बल्कि उन्हें कड़ी से कड़ी ऐसी सजा दी जाए, जो समाज में इस तरीके से कार्य करने वालों और ऐसे गंदे कृत्यों में लिप्त लोगों के लिए मिसाल बने और इस तरीके के अपराधों पर रोक लगे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश जैन कक्का, राजा जगवानी, संजय गुप्ता, अहमद कुरेशी, दिग्विजय सिंह, राजेश जाटव, शशि यादव, गीता निषाद, सुमन रजक, मंजू रजक, मुमताज बानो, मंजू निषाद, मुन्ना कुशवाहा, शोभा मंगलानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button