देशमुंबई

एमडी ड्रग्स के साथ कुख्यात तस्कर गिरफ्तार

परिवार के कई सदस्य नेटवर्क में शामिल

मुंबई, यश भारत

मुंबई में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स के साथ एक कुख्यात ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से लगभग 2 लाख 31 हजार रुपये कीमत का मादक पदार्थ बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का परिवार लंबे समय से ड्रग तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा हुआ है।

पुलिस के मुताबिक खार पुलिस स्टेशन की टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान तड़के लगभग 4:05 बजे पुलिस टीम खार पश्चिम स्थित खार लाइब्रेरी के पास 10वीं रोड, चित्रकार पुरंदरे रोड पर पहुंची। वहां एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 15.44 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 31 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आरिफ मोहम्मद इलियास शेख उर्फ सोनू (43) के रूप में हुई है। वह सांताक्रुज पूर्व स्थित दरगाह मस्जिद रोड की खैरून निशा चॉल का निवासी है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का बड़ा भाई तौफीक इलियास शेख उर्फ जंबो भी ड्रग सप्लाई और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। मामले की जांच पुलिस अधिकारी हनमंत श्रीमंत कुंभारे को सौंपी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button