भोपालमध्य प्रदेश

पत्नी की गला दबाकर हत्या, पुलिस को गुमराह करने के लिए दोबारा पहनाए कपड़े

पत्नी की गला दबाकर हत्या, पुलिस को गुमराह करने के लिए दोबारा पहनाए कपड़े

भोपाल, यश भारत। राजधानी के थाना कजलीखेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत देवग्रीन सिटी में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। चरित्र पर संदेह के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए साक्ष्य मिटाने की भी कोशिश की। कजलीखेड़ा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति को शहर से भागने की फिराक में रहने के दौरान ही कुछ घंटों में गिरफ्तार कर लिया है।

मोबाइल चलाने पर हुआ था विवाद

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका सोनम प्रजापति का विवाह जितेन्द्र प्रजापति (32) के साथ हुआ था। आरोपी जितेन्द्र अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था, जिसके कारण घर में आए दिन विवाद होता था। विवाद इतना गहरा था कि करीब एक माह पूर्व आरोपी ने सोनम का मोबाइल भी तोड़ दिया था। 1 मार्च की रात को दोबारा मोबाइल चलाने की बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। आवेश में आकर जितेन्द्र ने सोनम की पहनी हुई कुर्ती से उसका गला घोंट दिया और उसे दो बार जोरदार लात मारी। सिर फर्श पर लगने से सोनम की मौके पर ही मौत हो गई।

खून साफ किया और शव को प्लॉट में फेंका

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शातिराना तरीके से सबूत मिटाने की कोशिश की। सिर से निकले खून को फर्श से साफ किया और मृतिका के खून से सने कपड़े उतारकर उन्हें धोया। इसके बाद उसने शव को दोबारा कपड़े पहनाए और उसे गोद में उठाकर घर के पास स्थित एक खाली प्लॉट में पानी के पास रख दिया। आरोपी की मंशा यह थी कि पुलिस इसे छत से कूदकर की गई आत्महत्या मान ले।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button