भोपालमध्य प्रदेश

आवारा श्वानों पर निगम की कार्रवाई, 71 पकड़े

आवारा श्वानों पर निगम की कार्रवाई, 71 पकड़े
– नसबंदी के बाद 67 को छोड़ा

भोपाल, यश भारत । शहर में बढ़ती आवारा श्वानों की समस्या को नियंत्रित करने के लिए नगर निगम ने अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को निगम के डॉग स्क्वाड ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 71 आवारा श्वानों को पकड़कर नसबंदी केंद्रों में भेजा। नसबंदी और एंटीरेबीज टीकाकरण के बाद 67 श्वानों को पुनः उनके क्षेत्रों में छोड़ा गया।

निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत डॉग स्क्वाड की टीमों ने अलग-अलग जोन क्षेत्रों में सघन कार्रवाई की। अभियान के दौरान 24 श्वानों को कजलीखेड़ा स्थित एबीसी सेंटर, 22 को आदमपुर एबीसी सेंटर और 25 को अरवलिया एबीसी सेंटर भेजा गया। इस तरह कुल 71 श्वानों को नसबंदी के लिए चिन्हित कर केंद्रों तक पहुंचाया गया।

निगम अधिकारियों के अनुसार, नसबंदी के साथ ही श्वानों का एंटीरेबीज टीकाकरण भी किया जा रहा है, जिससे रेबीज जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम सुनिश्चित हो सके। नसबंदी के बाद स्वस्थ पाए गए 67 श्वानों को नियमानुसार उनके मूल क्षेत्रों में छोड़ दिया गया।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि आवारा श्वानों की संख्या पर नियंत्रण और नागरिकों की सुरक्षा के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button