भोपालमध्य प्रदेश

इंदौर में सीवर सफाई के दौरान जहरीली गैस से दो सफाई मित्रों की मौत, एक की हालत गंभीर

इंदौर में सीवर सफाई के दौरान जहरीली गैस से दो सफाई मित्रों की मौत, एक की हालत गंभीर

इंदौर, यश भारत। स्वच्छता में नंबर-1 शहर इंदौर के चोइथराम मंडी गेट पर सोमवार को सीवर टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस के प्रभाव में आने से नगर निगम के दो सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान करण और अजय के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों कर्मचारी टैंक में गिरे पाइप के एक टुकड़े को निकालने के लिए अंदर उतरे थे। इसी दौरान वहां मौजूद जहरीली गैस के कारण उनका दम घुटने लगा। उन्हें बचाने की कोशिश में एक अन्य कर्मचारी और एक स्थानीय नागरिक भी संकट में पड़ गए, जिन्हें बाद में सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्राथमिक जांच में सुरक्षा उपकरणों के अभाव की बात सामने आ रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे ने एक बार फिर सीवर सफाई के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button