भोपालमध्य प्रदेश

अरेरा हिल्स पुलिस ने 37 गुंडे-बदमाश भेजे गए जेल

अरेरा हिल्स पुलिस ने 37 गुंडे-बदमाश भेजे गए जेल

त्योहारों के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सख्त, भीम नगर और रोशनपुरा क्षेत्र में विशेष अभियान

भोपाल, यशभारत। राजधानी के थाना अरेरा हिल्स पुलिस ने क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और आगामी त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एक बड़ा अभियान छेड़ा है। पुलिस ने भीम नगर, रोशनपुरा झुग्गी और पुरानी विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय बदमाशों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए पिछले कुछ दिनों में कुल 37 गुंडे-बदमाशों को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है।

थाना प्रभारी सुनील शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संवेदनशील इलाकों में लगातार दबिश दी। सोमवार को भी पुलिस ने पुलिस ने धारा 170 BNSS (शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका) के तहत 08 बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पकड़े गए बदमाशों में शामिल हैं:

राजेन्द्र धाकड़ (भीम नगर)
दीपांशु मगरधे (अशोका गार्डन)
भूपेन्द्र राजपूत व मोहित कनाटे (बैतूल/अशोका गार्डन)
बंटी उर्फ राकेश यादव, पिन्टू ऐल्वर्ड, आबिद खाँन और सिलविंज जाँय (अरेरा हिल्स क्षेत्र)।
आंकड़ों में पुलिसिया एक्शन पुलिस की यह कार्रवाई पिछले एक सप्ताह से निरंतर जारी है। आंकड़ों के अनुसार:
26 फरवरी: 08 गिरफ्तारियां
27 फरवरी: 05 गिरफ्तारियां
28 फरवरी: 04 गिरफ्तारियां
01 मार्च: 12 गिरफ्तारियां
02 मार्च: 08 गिरफ्तारियां

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button