जबलपुरदेशमध्य प्रदेश

स्किल इंडिया रीजनल कॉम्पटीशन में जबलपुर की बेटी का जलवा,ऐश्वर्या विश्वकर्मा को ‘मैडेलियन फॉर एक्सीलेंस अवॉर्ड’

कलेक्टर ने किया सम्मानित

जबलपुर,यशभारत। संस्कारधानी जबलपुर की होनहार छात्रा ऐश्वर्या विश्वकर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज की कंप्यूटर साइंस की छात्रा ऐश्वर्या ने स्किल इंडिया रीजनल कॉम्पटीशन में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए मैडेलियन फॉर एक्सीलेंस अवॉर्ड प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता गांधीनगर, गुजरात में आयोजित की गई थी। अवॉर्ड लेकर जबलपुर लौटी छात्रा का जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने सम्मान किया और उनकी प्रतिभा की सराहना की।

03 1

स्मार्ट सिटी विषय पर तैयार किया वेब एप्लीकेशन

प्रतियोगिता के दौरान ऐश्वर्या ने निर्धारित समय-सीमा में डाटाबेस कनेक्टिविटी के साथ विभिन्न वेब एप्लीकेशन तैयार किए। राज्य स्तरीय चरण में उन्हें “स्मार्ट सिटी” विषय पर वेब एप्लीकेशन डिजाइन करना था। समय सीमा के भीतर तैयार एप्लीकेशन में पर्यटक स्थलों, नजदीकी अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों सहित अन्य जनउपयोगी जानकारियों के फीचर शामिल किए गए।

जिला स्तर से शुरू हुआ सफलता का सफर

ऐश्वर्या की सफलता का सफर जिला स्तरीय प्रतियोगिता से शुरू हुआ, जहां से चयनित होकर उन्होंने राज्य और रीजनल स्तर तक अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। न्यू रामनगर अधारताल निवासी आशुतोष विश्वकर्मा और श्रीमती भारती विश्वकर्मा की सुपुत्री ऐश्वर्या को कक्षा नौवीं से ही कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में विशेष रुचि रही है।

04 1

समाज के लिए तकनीकी सेवा का संकल्प

सम्मान के दौरान कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने सीएम हेल्पलाइन जैसे एप्लीकेशन में तकनीकी सुधार को लेकर भी चर्चा की। ऐश्वर्या ने कहा कि वह भविष्य में प्रशासन और सरकार के साथ मिलकर समाज के लिए तकनीकी रूप से योगदान देना चाहती हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button