देश

नागपुर में भीषण धमाका: विस्फोटक फैक्ट्री में ब्लास्ट से 15 की मौत, 18 गंभीर घायल

आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं और मलबा हटाने का काम जारी

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार को बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। जिले की कटोल तहसील के राउलगांव स्थित एक विस्फोटक कारखाने में हुए जोरदार धमाके में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, यह विस्फोट खनन और औद्योगिक उपयोग के लिए विस्फोटक सामग्री बनाने वाली कंपनी SBL Energy Limited के कारखाने में हुआ। धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री परिसर के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए और आसपास के इलाके में भी दहशत फैल गई।

ग्रामीण नागपुर के पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार ने बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों को तत्काल नागपुर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना आज सुबह लगभग 6 से 7 बजे के बीच घटी. राउलगांव स्थित एसबीएल कंपनी खनन में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक और अन्य विस्फोटक बनाती है. सुबह जब मजदूर काम पर लौटे, तभी विस्फोटक बनाने की प्रक्रिया के दौरान अचानक एक जोरदार धमाका हुआ. धमाका इतना शक्तिशाली था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी.

बताया जा रहा है कि धमाके के समय कंपनी की उस यूनिट में करीब 25 से 30 मजदूर काम कर रहे थे. धमाके के बाद कंपनी में भीषण आग लग गई और धुआं पूरे इलाके में फैल गया. अब तक 15 घायलों को निकालकर नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, आशंका है कि कुछ मजदूर अभी भी अंदर फंसे हुए हैं और स्थानीय प्रशासन व बचाव दल मौके पर पहुंच चुके हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button