इंदौरकटनीग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

संजय राऊत ने मुख्यमंत्री से माफी नहीं मांगी तो होगी कानूनी कार्रवाई

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन की चेतावनी

संजय राऊत ने मुख्यमंत्री से माफी नहीं मांगी तो होगी कानूनी कार्रवाई

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन की चेतावनी

मुंबई, यश भारत ।  संजय राऊत द्वारा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार और भ्रामक हैं। उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी तो भारतीय जनता पार्टी उनकी खिलाफ कानूनी नोटिस जारी करेगी, ऐसी चेतावनी भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन ने शनिवार को दी। वे भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार परिषद को संबोधित कर रहे थे।
नवनाथ बन ने कहा कि वीएसआर कंपनी के विमान को मुख्यमंत्री फडणवीस की निजी संपत्ति बताना पूरी तरह झूठा आरोप है।

‘मुख्यमंत्री फडणवीस कोई उद्धव ठाकरे नहीं हैं कि उनके पास निजी विमानों का बेड़ा हो। आरोप लगाने से पहले तथ्यों की जांच करनी चाहिए,’ ऐसा उन्होंने कहा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर अनावश्यक आरोप लगाने के बजाय न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान किया जाना चाहिए।

पत्रा चाल घोटाले का उल्लेख करते हुए बन ने कहा कि दूसरों पर आरोप लगाने से पहले राऊत को अपने मामलों पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। साथ ही, अजीत दादा विमान दुर्घटना मामले की जांच जारी होने के बावजूद राजनीतिक बयानबाजी कर लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश की जा रही है, इसको लेकर उन्होंने आलोचना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button