जबलपुरमध्य प्रदेश

ईओडब्ल्यू ने नगर निगम के लिपिक को 3 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

कार्रवाई से नगर निगम कार्यालय में हड़कंप

जबलपुर। नगर निगम की स्थापना शाखा में पदस्थ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी राकेश शर्मा को ईओडब्ल्यू की टीम ने 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई से नगर निगम कार्यालय में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार आवेदक पी. रामा राव, जो नगर निगम में ही कर्मचारी हैं, जिसने मेडिकल अवकाश के लिए स्थापना शाखा में आवेदन किया था। जिसे स्वीकृत कराने के लिए लिपिक राकेश शर्मा ने फाइल आगे बढ़ाने की प्रक्रिया पूरी करने के एवज में 3 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। आरोप है कि फाइल आगे बढ़ाने और वेतन भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने के एवज में लिपिक राकेश शर्मा ने 3 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।

आवेदक ने इसकी शिकायत ईओडब्ल्यू से की। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। तय योजना के तहत जैसे ही आरोपी ने नगर निगम के सामंने स्थित पेट्रोल पम्प के पास जैसे ही आवेदक से 3 हजार रुपये की रिश्वत राशि ली, टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button