सागर,रहली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गढ़ाकोटा में आयोजित ऐतिहासिक रहस लोकोत्सव 2026 एवं बुंदेलखंड स्तरीय किसान-ग्रामीण एवं शहरी आजीविका सम्मेलन में प्रदेश के किसानों और बुंदेलखंड की वीर भूमि को नमन करते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुँचाकर किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इसी उद्देश्य से वर्ष 2026-27 के बजट में किसानों के कल्याण के लिए 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया है तथा वर्ष 2026 को कृषि कल्याण वर्ष घोषित किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में फूड पार्क स्थापित कर कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल सके। पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को भी विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने रहली एवं गढ़ाकोटा कृषि उपज मंडी के उन्नयन के लिए 5-5 करोड़ रुपये, शाहपुर उपमंडी के विकास हेतु 1 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की। खेजरा-शाहपुर-मोकलपुर फ्लाईओवर निर्माण की मंजूरी दी गई तथा रहली-रमखरिया-सिमरिया नायक बहेरिया मढ़ी (लगभग 22 किमी) मार्ग के उन्नयन और चौड़ीकरण की घोषणा की। क्षेत्र में स्पोर्ट्स एवं स्टेडियम कॉम्प्लेक्स निर्माण तथा ढाना शासकीय महाविद्यालय में वाणिज्य एवं इतिहास संकाय प्रारंभ करने की स्वीकृति भी दी गई।
32 लाख हितग्राहियों को सिंगल क्लिक से राशि अंतरण
यशोदा योजना से बच्चों को पोषण
मुख्यमंत्री ने यशोदा योजना के तहत कक्षा 1 से 8वीं तक के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को टैट्रा पैक दूध उपलब्ध कराने की घोषणा की।
Back to top button